Wednesday, November 24, 2010

अवसर प्रबन्धन

साक्षात्कार, परीक्षा, चुनौतिपूर्ण कार्य, अतिश्रेयस्कर कार्य मानव के लिए रुके नहीं रहते। तुम नहीं करोगे किसी और के माथे सफलता का टीका लग जाएगा। अवसर पीछे से गंजा होता है। निकल जाने पर पीछे से पकड़ नहीं सकते। अवसर रेतवत मुट्ठी से फिसल जाता है।
        का बरखा जब कृषि सुखानी,
        मन पछतै हे अवसर बीते,
        सब कुछ लुटा के होष में आए तो क्या किया?
        दिन में अगर चिराग जलाए तो क्या किया?
    अवसर प्रबन्धन के ही उपरोक्त सारे तथ्य हैं। नवीन अवसर गुर है अवसर न होने पर अवसर पैदा करो।
    भारतीय संस्कृति या सांस्कृतिक तकनीक अवधारणा उपरोक्त धारणाओं के साथ जीवन को ही अवसर मानती है। मानव जन्म ही उत्थान का महा अवसर है। आरोह इमं सुखं रथम्- सुख पूर्वक षरीर का आरोहण करो, मानव चोला दुर्लभ रे बन्दे, वृथा जन्म गंवायो, अतिदुर्लभ मानव तन पाए, झीनी रे बीनी चदरिया, आदि मानव जीवन को अवसर दर्षाते हैं।
    भरथरी की नजर में युवावस्था स्वास्थ्य स्वस्थ षरीर ही एक महान अवसर है। इस अवसर को खोना नहीं चाहिए। यदि घर को आग लग गई है और उस समय कोई कूप खनन का अतिश्रम करता है तो उसका क्या लाभ? भरथरी का यह सन्देष महान अवसर प्रबन्धन सन्देष है।
    सन्दीप्ते भवने तु कूपखननं प्रत्युद्यमः कीदृषः। अवसर को पकड़ने के लिए पूर्व तैयारी आवष्यक है। भरथरी के अनुसार संभावनाओं का ध्यान रखते हुए अवसर प्रबन्धन करना चाहिए। संभावना प्रबन्धन अवसर प्रबन्धन का पूर्वाधार है। परियोजना प्रबन्धन की आत्मा संभावना प्रबन्धन को छोड़ देने के कारण कई कई परियोजनाएं पूर्णता के पथ से वर्षों दूर भटक गईं हैं।
    मानव लक्ष्य है आत्म कल्याण। आत्म कल्याण प्राप्त होता है पुरुषार्थ से। पुरुषार्थ का आधार तथ्य है उत्तम स्वास्थ्य। उत्तम स्वास्थ्य का सम्बन्ध है उम्र तथा इन्द्रियों से। भरथरी कहता है-
    जब तक ओजपूर्ण, स्वस्थ है यह षरीर और जरा दूर है, बुढापा दूर है, और इन्द्रियां हैं षक्ति आभर, और भरा हुआ है आयुष- आयु के प्रति उछाह, आयु के प्रति उत्साह, तथा क्षय ने नहीं घेरा है आयु को, तब तक मानव को जो बुद्धि भरा है आत्मकल्याण के लिए महान पुरुषार्थ कर लेना चाहिए। तन की अगर व्युत्पत्ति सामान्य भाषा में की जाए तो त $ न बनती है। अर्थात तब नहीं है जो वही है तन। अर्थात अब स्वस्थ है जो वह है तन। अब जब यह है स्वस्थ तो है अवसर तो कर ले इसका श्रेष्ठ उपयोग, पाले इससे आत्मकल्याण, यह भरथरी अवसर प्रबन्धन है।
    मेरा परिवार कमायु (कम आयु) रहा है। मेरे भतीजे की मृत्यु सत्ताइस वर्ष में हृदयाघात से, मेरे चचेरे भाइयों की मृत्यु 36 वर्ष और 52 वर्ष की उम्र में हृदयाघात से, मेरे छोटे मामा की मृत्यु 52 वर्ष में पक्षाघात से, मेरे बडे मामा की मृत्यु 58 वर्ष में, मेरे माताजी की मृत्यु 56 वर्ष में (50 वर्ष में पक्षाघात एवं कैंसर पष्चात) हुई। मेरे पिताजी की मृत्यु 60 वर्ष में तथा भैया की मृत्यु भी साठ वर्ष में ही हुई। अर्थात मेरे परिवार की औसत आयु पचास वर्ष रही है। आज मैं करीब 62 वर्ष का हंू। लिखित उम्र 59 वर्ष है जो गलत है। मैं आज से सात-आठ वर्ष पूर्व ही सावधान हो गया था तथा अध्यात्म क्षेत्र मैंने द्रुत कार्य आरम्भ कर दिया था। उम्र सूत्र देखते ही गरीब बस्तियों में बच्चों के खेल रखने और लिखने के उद्देष्य से मैंने नौकरी से सेवानिवृत्ति ले ली है। फिर भी मुझे विलम्ब हो गया। काष मैंने भरथरी का संभावना प्रबन्धन अवसर प्रबन्धन सूत्र पहले पढ़ा होता।
    अब है यह ‘तन’ और तब न होगा। यह कब न होगा कोई न है जानता। तो करो न अब जब है तन आत्म कल्याणार्थ या लक्ष्यप्राप्ति अर्थ अत्यन्त प्रयास। अव्यक्त है बीता कल अव्यक्त है आनेवाला कल। व्यक्त है अब अतः इसमें सतत प्रयत्न है भरथरी अवसर प्रबन्धन।
    यावत्स्वस्थमिदं शरीरमरुजं यावज्जरादूरतो।
    यावच्चेन्द्रियशक्तिरप्रतिहता यावत्क्षयो नायुषः।
    आत्मश्रेयसितावदेव विदुषा कार्यः प्रयत्नो महान्।
    सन्दीप्ते भवने तु कूपखननं प्रत्युद्यमः कीदृषः।।
भरथरी अवसर प्रबन्धन- ब्रह्मलीन डॉ.त्रिलोकीनाथ क्षत्रिय

अभय प्रबन्धन

    दिवस रात्रि, सूर्य चाँद, धरा आकाष, कल आज न भय करते हैं न नष्ट होते हैं। हे मेरे प्राण चन्द्रस्वर सूर्यस्वर और चन्द्रसूर्य स्वर तुम भी अभय रहो और सतत कर्म करो।
    सर्व मित्र हैं हम, न हमें भय है ज्ञात से, न हमें भय है अज्ञात से, न हमें भय है प्रत्यक्ष से, न हमें भय है अप्रत्यक्ष से कि दिशाएँ ही हैं मित्र हमारी।
जहां-जहां है तू परमात्मा हर छोर से भी आगे है रे तू परमात्मा। तुझमें हूँ यह मैं समीप अतः कल्याणमय पशु पक्षी मनुष्य अभय हूँ मैं यह।
    यह वेद अभय प्रबन्धन है। वर्तमान विष्व प्रबन्धन लाठी और लालच युक्त ‘ला’ ‘ला’ प्रबन्धन होकर रह गया है। लाठीभय से मुक्त करने के अथक प्रयास हो रहे हैं। पर कोई भी प्रबन्धन विधा इससे मुक्त नहीं हो पाई है। अमेरिका ब्रिटेन के लोग अनुशासन उल्लंघन दण्ड भय से कार्य करते हैं। ”काप“ पोलीस मैन द्रुत सवार करीब करीब हर स्थल मौजूद अमेरिकन बाह्य प्रबन्धन भय का आधार है। कम्प्यूटर चैतन्य से अधिक ऋत (प्राकृतिक नियमबद्ध) मषीन नियन्ता है ऑफिस प्रबन्धन की। दयानन्द कहते हैं जड़ की पूजा करनेवाले की बुद्धि जड़ हो जाती है। जड़ से नियन्त्रित की बुद्धि भी जड़ाधिक होगी ही। अमेरिका शृत-नियम-ह्रास ख्यात है। वासना- वास + ना अर्थात गृहपत्नी सहवास ना में परम दक्ष है। प्रमाण करीब-करीब सारे राष्ट्रपति हैं। लाला प्रबन्धन वित्त प्रबन्धन का भी नाम है। यह लालच प्रबन्धन है। 
    विश्व को वेद अभय प्रबन्धन की आवश्यकता है। यदि किसी भी संस्थान नैसर्गिक रूप में वेद अभय प्रबन्धन लागू कर दिया जाता है तो वह संस्थान विष्व श्रेष्ठ उत्पादकता देगा ही।
    मेरा जीवन सूत्र रहा है मानवता देवी, ज्ञान भाई, मेहनत बहना, सत्य साथी, धरती मां, जय विश्व जीते रहना। मानवता ने मुझे दानवता अभय किया। ज्ञान ने हर परीक्षा चुनौति अभय किया। महनत ने आलस्य से अभय किया। सत्य ने अभय किया असत्य से। और जय विष्व भावना ने अभय किया क्षुद्रता, ईर्ष्या द्वेष से। प्रमोशन अभयता धमकी अभयता मेरे नौकरी के रीढ़ मापदण्ड रहे। तभी मैं इतना अधिक काम कर सका।  
    भरथरी का अभय प्रबन्धन पर बड़ा ही व्यापक चिन्तन है। वह एक ओर तो भय के व्यापक कारण देता है जो प्रबन्धन तत्व का तथा मानव तत्व का भी अवमूल्यन करते हैं तो दूसरी ओर वे व्यापक तत्व देता है जिससे मानव सकारात्मक हो भयमुक्त हो सकता है।
1) भोग-रोग-भय- भोगवादी संस्कृति का भरथरी रोगमयी होने की संभावना में कारण करता है। द्वन्द्व शमन भोग हैं। द्वन्द्व सहन तप है। तप स्व स्वास्थ्य संस्थान सशक्त करता है। सुविधाभोग स्व स्वास्थ्य संस्थान कमजोर करता है। प्रबन्धन तप तत्व आधारित होना चाहिए भोग तत्वाधारित नहीं। भोगाधारित प्रबन्धन शराबी अवस्था रिलैक्सिंग तक पतित होता है।
2) वंशवाद- आचारभ्रष्टता भय- च्युतिभय वंशवाद का असर है। पहचानवाद वह दीमक है जो संस्थान प्रबन्धन को खा जाती है। सुरक्षा विभाग में ही अपवाद छोड़ सारे के सारे लोगों ने अपने परिचित पहचानी ठेकेदारों के पास कार्य में लगा दिए। सर्वाधिक दुहरी मार तो एक श्री.आर ने प्रबन्धन को दी है। ठेकेदार के पैसों से श्री.आर अपने संबंधी को अपने काम के लिए अपने पास लगा लिया है। इस सीमावंश भ्रष्टता की कल्पना शायद भरथरी ने भी न की होगी। पूरी राजनीति वंशभ्रष्ट है।
3) धन राज भय- धराधारित प्रबन्धन में राज भय के परिणाम स्वरूप करमुक्त आय का वितण्डा प्रषासन को तहस-नहस कर डालता है।
4) मौन दीनता भय- मौन रहने से दीनता भय होता है या अज्ञान भय होता है। इस कारण से अज्ञानी साहित्य सभा अध्यक्ष या अज्ञानी प्रबन्धन सभा अध्यक्ष प्रायः साहित्य या प्रबन्धनों को भाषण-लातें मार देते हैं। साहित्य क्षेत्र इसी मौनता के दैन्य क्षेत्र से बचते कई अध्यक्ष दषरूपकम् या काव्यालंकार बिना पढ़े ही इनको लात मार चुके हैं।
5) बलिष्ठ षत्रु भय- प्रबन्धन में सीनियॉरिटी रौंदना हरेक को भला लगता है। सीनियर को जो प्रमोषन पात्र है हमेषा अपने से अधिक तत्काल जूनियर से भय रहता है। यह भय उम्र अनुभव समय उपाधि तीनों के ठोस आधार द्वारा समाप्त किया जा सकता है।
6) रूप भय- मेरे वरिष्ठ प्रभारी दक्ष इमानदार अभियन्ता श्री.जी.सी.राघवन का सामने का एक दांत टूट गया। उन्होंने दो तीन दिन में ही मुझसे तीस बार कहा मुझे चेहरा उन्नयन कराना है, दांत लगवाना है। मैंने जो उनका दांत टूटा था देखा भी नहीं था। 
7) शास्त्र को वाद भय- पारम्परिक विधि नियम शास्त्र को खा जाता है। अपवाद का सार्वजनीकरण कर दिया जाता है। शास्त्र को वाद से छोटा कर दिया जाता है। राजनैतिक टोपियों के विचार राक्षस संविधान खा जाते हैं। और संविधान धाराओं के सिंह संविधान उद्देषिका के मानव ऋजु को चीथ डालते हैं। यही षाó को वाद भय है। विस्तार खा न जाए सार को यही शास्त्र प्रबन्धन है।
8) गुणी को खल भय- मैं सेवामुक्त हुआ दूसरे दिन सामान लेने गया। वहां एक अधिकारी ने मेरा लगाया ताला तोड़ डाला था। अपना ताला लगा लिया था। अलमारी का ताला भी तोड डाला था। मेरे कहने पर कि तुम्हारे सामने सामान ले लूंगा वह तैयार न हुआ। मुझसे बोला तोड़ लो न ताला! मैंने कहा उसकी आवष्यकता पडी तो उपमहा प्रबन्धक तथा महा प्रबन्धक की उपस्थिति में तुड़वा लूँगा। उस अधिकारी ने प्रसारित करवा दिया कि वे (मैं) मेरी अनुपस्थिति में हथौडा ले ताला तोडने आए थे।
    खल को गुण सहन नहीं होता है। भारत में सारे पी.एच.डी. असन्दर्भित कार्य करते हैं।
9) शरीर को मृत्यु भय- दवाखाने, अस्पताल, डॉक्टर, हकीम, चिकित्सा पद्धतियों के प्रकार, सुरक्षा व्यवस्था के मंहगे प्रयोग शरीरा के मृत्यु भय के प्रबन्धन की व्यवस्थाएँ हैं। कर्मचारी मृत्यु दिवस दसवें दिन कार्य बन्द, कर्मचारी  रिश्तेदार मृत्यु, बॉस परिचित मृत्यु कार्य बन्द, यहां तक खिंचता है कि बॉस कुत्ता मृत्यु भी कई की छुट्टि का कारण बन जाता है। ये प्रबन्धन विक्षेप मृत्यु से उपजे हैं।
    उपरोक्त भयों से मुक्ति दिलानेवाले प्रबन्धन का नाम है वैराग्य प्रबन्धन। वैराग्य प्रबन्धन का अर्थ है एषणा, अनुज्ञा, जाति-त्याग प्रबन्धन। अर्थात् तटस्थ प्रबन्धन जो अभय प्रबन्धन भी है। यह अभय भयमुक्तावस्था का नाम है।
        भोगे रोगभयं कुले च्युतिभयं वित्ते नृपालाद्भयं।
        मौने दैन्यभयं बले रिपुभयं रूपे जराया भयं।
        शास्त्रे वादभयं गुणे खलभयं काये कृतान्ताद्भयं। 
        सर्वं वस्तुभयान्वितं भुवि नृणां वैराग्यमेवाभयम्।।
    गुणयुक्त अभय प्रबन्धन का स्वरूप भी भरथरी देते हैं-
1) धैर्य पिता है- धैर्य पिता के समान जिसका पालक है। विषम परिस्थितियों में सहज रहने को, आपत्तियों में विवेक कायम रखने को धैर्य या धीरज कहते हैं। आपात्कालीन प्रबन्धन या दुर्घटना में आकस्मिक प्रबन्धन या मार्क ड्रिल व्यवस्था नियोजन की सफलता धैर्य पिता द्वारा पालित होने में ही या धैर्य की छत्रछाया में ही होती है। यह धैर्य अभयता है।
2) क्षमा जिसकी माता है- त्रुटि पर मातृवत सस्नेह दण्ड देना। दण्ड देकर मातृत्व की छाया से शिशु को आश्वस्त भी करना सहारा लेना ही क्षमा को मातावत मानना है। कुम्हारवत बाहर से चोट भीतर से सहारा क्षमा का मातृवत प्रयोग है। यह अभयता दाता भाव है।
3) दीर्घशान्ति पत्नी है- शान्ति का अर्थ है स्थैर्य एवं सन्तुलन। जीवन उतार चढ़ाव का नाम है। हर कार्य में उतार चढ़ाव होते ही हैं। जिन्होने हर कार्य में स्थैर्य एवं सन्तुलन भाव को पत्नीवत सहधर्मिणीवत अपना लिया है वह भी स्थैर्य और सन्तुलनमय हो जाएगा। स्थैर्य और सन्तुलन के दीर्घ सिद्धान्त हैं- अ) मशीनों की प्रति छै माह साफ सफाई तथा रखरखाव। ब) अतिचल मशीनों की प्रति माह साफ सफाई तथा रखरखाव। स) नियत उपयोग समय पश्चात मशीनों में सुधार रखरखाव के स्थान पर उन्हें स्थानापन्न परिवर्तित कर देना। यह समय 5, 7, 10 आदि वर्ष मषीनों की प्रकृति अनुसार तय किया जाता है। यह शान्ति अभयता है।
4) सत्य सदायी मित्र है- सत्य के दो प्रारूप हैं- 1) प्राकृतिक सत्य, 2) नैतिक सत्य। प्रकृतिक सत्यों को ऋत कहते हैं। इनके अनुरूप सोना, उठना, संध्या, यज्ञ, भोजन, कार्य करना ऋत को मित्र बना लेना है। यह ऋत अभयता है।
नैतिक सत्यों को शृत कहते हैं। ये आपसी व्यवहार के नियम हैं। रिष्ते नाते, परिचित अपरिचित, तिथित अतिथित, बॉस अधिनस्थ से व्यवहार में सामाजिक सांस्कृतिक तथा नौकरी नियम अनुपालन शृत है। इनको सदायी मित्र बना लेना शृत सदायी मित्रता है। यह शृत अभयता है।
नियत समय नियत काम हडबडी से बचाने के लिए समय प्रबन्धन है। हडबडी समय कमी भय से उत्पन्न भाव है। नियत व्यक्ति से नियत व्यवहार विक्षेप असंगत के भयों से मुक्त करता है। द्वय सम्मिश्र ही जीवन है।
सत्य सदायी मित्र है जिसका वह सदा ही अभय है।
5) दया बहन है- दया का नाम करुणा है। दया का अर्थ नैतिक नियम उल्लंघन नहीं है। कार्य नियम उल्लंघन नहीं है। फिल्म भुवन शोम का दया नियम बकवास नियम था। भुवन शोम दृढ़ शृत नियमबद्ध ऋत नियमबद्ध व्यक्ति थे। एक बार गांव गए। एक ग्राम्य युवती ने उनकी अति स्नेहिल ऋजु मदद की। यह ग्राम्य युवती भुवन शोम के अन्तर्गत कार्य करते भ्रष्टता आरोपी की मंगेतर या पत्नी थी। ग्राम्य युवती आग्रह या दया संवेदनावश भुवन शोम ने आरोपी को सुविधामय अवस्था कार्यालयीन अधिकारों अन्तर्गत दीं। दया का परिणाम अपराध आरोपी ने खुशी खुशी कहा अपनी मंगेतर से मैं आरोपमुक्त हो गया, बडी जगह पोस्टिंग इसका अर्थ बडी कमाई समझी!
मेरे ऑफिस बाबूलाल श्रमिक काम करता था। तीन दिन काम नहीं आया दस्तखत कर चला गया। उसका वास्तविक सच्चा कारण था। उसकी श्रीमतीजी की जचकी, वह शिशु पिता बन गया। मैंने मित्रों से चर्चा की मित्रों ने दया सिद्धान्त बताया- जाने दो गरीब है। मैंने उसे अनुपस्थित ही नहीं किया उसे चेतावनी पत्र भी दिया। और उसे अपने खाते से तीन दिन का वेतन भी दिया।
वह दया बहन किस काम की जो अशृत या अनृत को जन्म दे। मेरे दया पथ ने मुझे अभय किया। बाबूलाल को भी ऋत शृत पथिक किया।
6) मन संयम भाई है- संयम है धारणा ध्यान समाधि। अर्थात सामंजस्य की अतिउच्चावस्था। ये वास्तव में सच्चे भाई हैं। क्षमता, समकक्षता, सामीप्यता, आत्मीयता से सह सोचने की क्षमता धारणा ध्यान समाधि अवस्थाएं संयम ही प्राप्त कराते हैं।
संयम का भाई होना अर्थात सबसे समकक्ष सम सधा न्यायपूर्वक व्यवहार करना। मन संयमता सर्व से अभयता है।
7) ज्ञानामृत भोजन है-
सुबह दुहो और शाम दुहो, रात दुहो मध्याह्न दुहो।
ब्रह्म तो हरपल अमृत है, हरपल हर क्षण ज्ञान दुहो।
वेद तो प्रभु की तान है, हरपल नया विहान गढो।
ज्ञान यथार्थ अमृत है। ऐसे अमृत का जो भोजन करता है वह भी अमृत हो जाता है। उससे वेद के ज्ञान बीज अंकुरित स्फुरित होते हैं। वह वेद शब्दों में मननात धारा में बह बह जाता है। वह हरपल ब्रह्म को निकटतम पा ब्रह्म के निकटतम हो जाता है, भयमुक्त हो जाता है।
व्यवहार में वह ज्ञानामृत पीने के कारण षून्य त्रुटि हो जाता है। त्रुटि या विक्षेप रहित होना ही तो अभयता देता है।
8) दिशाएं वस्त्र हैं- प्राची, दक्षिणा, प्रतीची, उदीची, ध्रुवा, ऊर्ध्वा ओढ़ ली है जिसने वह आकाश ओढ लेता है। वह अदिति दिशामुक्त हो जाता है। दिशा दिशा अभयता प्राप्त कर लेता है। अदिति वस्त्रित हिरण्य हो जाता है। दितियां उसकी चेरी होती हैं।
9) भूमि शय्या है- भूमि की गोद की महक में सोना दिव्य सोना है। कच्ची भूमि की उठती मद्धिम महक आदर्श महक एकांक है। इस महक के किण्व (एन्झाइम) अतिसशक्त किण्व हैं। विज्ञान प्रकाशाधार की ओर बढते फोटॉन तक पहुंचा है। फोटॉन को नेत्रान स्थूल कह सकते हैं। नेत्रान सूक्ष्मतम स्तर रूप ब्रह्म है। इसी प्रकार रसान, स्पर्शान, शब्दान, गंधान सूक्ष्मतम रूप रसब्रह्म, स्पर्शब्रह्म, शब्दब्रह्म, तथा गन्धब्रह्म है।
भूमिमाता गतियों का अन्तरिक्ष झूलना है क्या दिव्य झूला है। वह योगिन जो इस कुटुम्ब के माध्यम से ब्रह्म युजित उन्मुक्त है। पल पल ब्रह्म युजित उन्मुक्त का नाम ही योगिन- सतत योगी है। यह योगिन भय उन्मुक्त अभय होगा ही।
अभय प्रबन्धन जहां वर्तमान युग में कमांडो घिरे बुलेटप्रुफी प्रधानमन्त्री, राष्ट्रपति, एम.पी. आदि हों वहां की सबसे बडी आवष्यकता है।
ब्रह्मलीन डॉ. त्रिलोकीनाथ क्षत्रिय

Sunday, November 21, 2010

परियोजना प्रबन्धक

    औद्योगिक विश्व में कार्यात्मक दृष्टि से परियोजना प्रबन्धन अत्यन्त कठिन कार्य है। इस कार्य के लिए ही अधुनातन पर्ट विधि का विकास हुआ। पर्ट का हिन्दी नाम है कामूआत- ‘कार्य मूल्यांकन आकलन तकनीक’। कामूआत में दो महत्वपूर्ण तत्व हैं- एक अविलम्ब पथ, दो द्वितीयक पथ। इसके अतिरिक्त संधियां तथा विलम्ब की अवधारणाएं हैं। समानान्तर कार्य भी इसका एक अंग है।
    परियोजना की परिभाषा है एक जटिल महत कार्य जिसकी कसावटमयी समयबद्ध सीमा हो, जिसमें लागत लगनी हो, कई कई अन्तर्सम्बन्धित क्रियाएं हों तथा अदुहरावपूर्ण परिस्थितियों की चुनौतियां ही परियोजना है। अदुहरावपूर्ण परिस्थितियां तथा इन पर विजय का आह्लाद परियोजना का बोनस है।
    क्या उपयुक्त अधुनातन पर्ट या कामूआत विद्या वैदिक संस्कृति में है? इस प्रश्न का उत्तर है निश्चित ही है। धनंजय के दशरूपकम् ग्रन्थ में कथा के माध्यम से कार्य के तीन रूप- (1) प्रख्यात, (2) उत्पाद्य- कल्पनाजन्य, (3) मिश्र; तथा कार्य के तीन प्रवहण- 1. मुख्य, 2. प्रकरी, 1. पताका बनाए जाते हैं। इस प्रवहण में कुछ प्रवहण धर्म अर्थ काम त्रिवर्ग हैं, कुछ दो हैं, कुछ में केवल एक है। महत्ता के अनुसार कार्य विभाजन है। तथा इसकी पांच प्रकृतियां (बीज, बिन्दु, केतु, केतुका, कार्य), पांच अवस्थाएं (आरम्भ, यत्न, प्राप्ताशा, नियताप्ति, फलागम), पांच संधियां (मुख, प्रतिमुख, गर्भ, विमर्श, उपसंहृति) हैं इसके पश्चात प्रति प्रकृति, प्रति अवस्था, प्रति संधि बारह या तेरा और विभाजन हैं। यह वैदिक दर्शन आधारित व्यापक पर्ट है।
    परियोजना प्रबन्धक का सर्वाधिक महत्वपूर्ण तत्व है अनिश्चितता विजय या अदुहरावपूर्ण परिस्थितियों की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना। वेद में ऐसी विजय का महत्व सहज, सरल शब्दों में दर्शाया गया है। "लकीर के फकीरों नें नया कदम बढ़ाया, नया सूर्य गढ़ लिया।"
डॉ. त्रिलोकीनाथ क्षत्रिय

पितर दशरूपकम्

पितर दशरूपकम् 
    जीवन लक्ष्य की ओर ले जाने वाले कार्य तथा कार्य संधियां अधिकारिक हैं। लम्बी दूरी तक समानान्तर चलनेवाले कार्य पताका हैं तथा कम दूरी तक समानान्तर चलनेवाले कार्य प्रकरी हैं। जीवन में दशरूपकम् समझ आवश्यक है। अधिकारिक, पताका, प्रकरी विवेक त्रि विवेक है। 
    अधिकारिक में चार आयु विभाजन हैं, चार कर्म हैं, चार पुरुषार्थ हैं, ऋतुएं हैं, दिन, रात, मुहूर्त, प्रहर, निमेष हैं। इन पर अधिकार रखना आवश्यक है। शतवर्ष 36500 दिन आदर्श नियत हैं अधिकारिक के लम्बाई के। इतनी दिवस संधियां हैं। इन दिवस संधियों में 755365 पंच यज्ञ संधियां हैं ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ आश्रम की। इसी में सोलह संस्कार उम्र संधियां हैं 25365 दिनों की अबोध की। प्रतिदिवसीय संधियों में प्रतिवार सूर्य स्वर, चन्द्र स्वर परिवर्तन की संधियां हैं। सूर्य स्थिति परिवर्तन से ऋतु परिवर्तन की संधियां हैं। इन अधिकारिक संधियों को जीवन में साधना व्यावहारिक रूप में जीवनानन्द की एक आवश्यकता है।
    माता, पिता, भाई, बहन, दोस्त, चाचा, चाची, दादा, दादी, मामा, मामी, नाना, नानी, मौसा, मौसी, जीजा, भाभी, पति, पत्नी, बहू, दामाद, सास, ससुर, गुरु, शिष्य, आदि रिष्ते तथा तत्सम्बन्धि कर्म पताकाएं हैं जो जीवन में अधिकारिक से आरम्भ होकर समानान्तर चलती हैं। इनमें विभिन्न वर्ष दूरियां होती हैं। पति पत्नी पताका अधिकतम उम्र पचास वर्ष निर्धारित है। नौकरी तथा नौकरी सम्बन्धि वितान तो मात्र प्रकरी है। पद व्यवस्था, स्थानान्तर- संस्थान परिवर्तन आदि आदि की प्रकरियों का इसमें अवधि समावेश है। और प्रमोशन प्रकरी के प्रकरी है। ये सब प्रकरी संधियां हैं। 
    मानव की अक्षमता के स्तर, मानसिक तनाव का कारण नौकरी की प्रकरी का अधिकारिक से अधिक महत्वपूर्ण हो जाना है। आज जिन्दगी में छोटे से छोटे पद पर बड़े बड़े आदमी मिलते हैं और बड़े से बड़े पद पर छोटे छोटे आदमी मिलते हैं। प्रकरी, पताका, अधिकारिक त्रिविवेक आदमी को जीवन युजित करता है। और ऐसा आदमी बड़ा आदमी होता है।
डॉ. त्रिलोकीनाथ क्षत्रिय